बक्षराज कौशल को गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजा

अलीगढ़ इगलास के बक्षराज कौशल को गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजा
अलीगढ़ इगलास के बक्षराज कौशल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रपति सेवा पदक प्रदान किया।बक्षराज कौशल अलीगढ़ की तहसील इगलास के गांव तोछीगढ़ के रहने वाले हैं।उनके पिता मधुसूदन कौशल पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर रहे हैं। बक्षराज कौशल की प्रारंभिक शिक्षा इगलास में ही विजय इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सहायक कमांडेंट के पद पर अपनी सेवा शुरू की। वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। इससे पहले बक्षराज कौशल पांच वर्ष तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी रहे हैं। उन्हें पदक मिलने पर उनके गांव में हर्ष का माहौल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks