
एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा किया गया 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी महोदय सकीट के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर के दबिश देकर 01 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- धर्मवीर उर्फ भूरा पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम ज्यूरी थाना मलावन एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री सुरेश सिंह
- का01329 रामू
3.का0744 कृष्ण मुरारी