
अलीगढ़ बन्नादेवी क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत युवक की हुई शिनाख्त
अलीगढ़।थाना गोंडा क्षेत्र के गांव राणा निवासी वीरपाल (45 वर्षीय) पुत्र नेत्रपाल सिंह अलीगढ़ में मजदूरी करने के लिए आता था वह रोजाना की तरह सोमवार को भी अलीगढ़ मजदूरी करने के लिए आया था और शाम को वापस जा रहा था और नाधे पुल पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हुआ था। इसी दौरान सारसौल की तरफ से तेज गति से आते ट्रक ने युवक को रौंद दिया जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रखवा दिया था सब की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। परिजन लगातार वीरपाल की तलाश कर रहे थे तभी पता चला और परिजन पोस्टमार्टम पहुंचे। और शव की शिनाख्त मृतक के भतीजे सचिन ने वीरपाल के रूप में की। पुलिस ने शव शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मैं तक अपने पीछे दो बेटा दो बेटी रोते बिलखते छोड़ गया है।