क्वार्सी पुलिस ने 5 शातिर लुटेरे,चैन स्नैचर किये गिरफ्तार,कब्जे से अवैध तमंचा,चोरी के मोबाईल, मोटरसाइकिल किये बरामद

क्वार्सी पुलिस ने 5 शातिर लुटेरे,चैन स्नैचर किये गिरफ्तार,कब्जे से अवैध तमंचा,चोरी के मोबाईल, मोटरसाइकिल किये बरामद
अलीगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा वाँछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर पाँच अभियुक्तगण इरशाद पुत्र अख्तर निवासी अलवरकात स्कूल के पीछे बाबा की मढी रामनगर, सद्दाम पुत्र जमालुद्दीन निवासी नगला पटवारी, जुबेर पुत्र कल्लु निवासी चाँद मस्जिद के पास इस्लाम नगर, आमिर पुत्र अख्तर अली निवासी वन विभाग कालोनी जमालपुर, शाकिर पुत्र नसुरूद्दीन निवासी कोलम्बिया स्कूल के पास मौलाना आजादनगर को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से अवैध एक तंमचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो अदद चाकू एक मोबाइल रियल मी एक मोबाइल सैमसंग की पेड, एक मोबाइल सैमसंग टच स्क्रीन, एक स्कूटी, एक मोटर साईकिल व अलग अलग मुकदमो से सम्बन्धित कुल बरामद रूपये 9100/- की रु बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा थाना क्वार्सी की लूट ओर लूट के प्रयास की आठ घटनाओ का इकबाल किया है जिसके सम्बन्ध मे मोबाइल ,तमंचा ,स्कूटी व नकद धन की बरामदगी भी हुई है तथा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रो की भी लूट की घटनाओ का इकबाल किया गया है । पकडे गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks