पंजीकृत पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाए जायेगें,रिपोर्ट शुभम शर्मा

पंजीकृत पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाए जायेगें
अलीगढ़।उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि 12 सितंबर 2021 तक विशेष अभियान चलाया जाना है।इस अभियान के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ में।कार्यालय उप श्रम आयुक्त अलीगढ़ क्षेत्र जापान हाउस अलीगढ़ में कैंप लगाकर बीओसीबोर्ड से प्राप्त पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों की सूची के। अनुसार श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों का मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं।अवधि में अलीगढ़ के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सूचित करते हुए। कैंप के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए पंजीकृत श्रमिक व परिवार अपने साथ मोबाइल,आधार कार्ड,राशन कार्ड,की प्रति साथ में लाएं।उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि कैंप को सफल आयोजन कराने हेतु श्रम विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी हर ब्लॉक में लगाई गई है।प्रदेश संगठन मंत्री श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश रविंद्र चौधरी ने बताया की यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना है।इस योजना से श्रमिकों को काफी मदद मिलेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks