शादी की पूर्व संध्या पर भीड़ एकत्रित करने पर सासनीगेट थाने में दर्ज हुआ मुकद्दमा

*ब्रेकिंग अलीगढ़*

🔏 *शादी की पूर्व संध्या पर भीड़ एकत्रित करने पर सासनीगेट थाने में दर्ज हुआ मुकद्दमा*


थाना सासनी गेट क्षेत्र में शादी से एक दिन पूर्व भीड़ एकत्रित नाच गाना कराने का एज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में थाना सासनीगेट में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। सासनीगेट थाना क्षेत्र में 100% लॉक डाउन घोषित किया गया है। 26 मई 2020 की रात जाहिद उर्फ चोर भाई पुत्र अब्दुल हमीद निवासी सराय सुल्तानी थाना सासनी गेट ने अपने 15-20 लोगों के साथ मिलकर पुत्र सानू की शादी के अवसर पर गली में म्यूजिक सिस्टम रखकर नाच गाने का प्रोग्राम किया गया था। जिसमें कोई भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। लॉक डाउन का उल्लंघन किया गया है। जिसके चलते एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसको लेकर जाहिद उर्फ चोर भाई एवं अज्ञात के खिलाफ लॉक डाउन व धारा 144 CrPc के उल्लंघन करने के विरुद्ध धारा 188 महामारी अधिनियम 3 के तहत एफआईआर की कार्यवाही कराई गई है।

🔏 *युवती के नहीं मिलने से गांव में तनाव*
अलीगढ़ के थाना पिसवा क्षेत्र के गांव सहजपुरा से 16 मई से एक युवती लापता है। युवती के परिजनों ने गांव के कुछ लोगो व थाना खैर क्षेत्र के गांव अमरगढ़ी के रहने वाले युवक के खिलाफ थाने में दी थी लेकिन अभी पुलिस युवती की तलाश नहीं कर पाई है। इसको लेकर गांव में तनाव है और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। सपा नेता अकरम चौधरी ने कहा कि पिसवा थाने के प्रभारी ने इस मामले में दूसरे पक्ष से पैसा ले लिया है इसलिए कोई कार्यवाही नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही थाना प्रभारी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। इस मामले में सीओ खैर संजीव दीक्षित ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है जल्द ही बरामद कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि दो युवती लापता हुई थी जिसमे एक युवती को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

🔏 *एएमयू के प्रोफेसर के संपर्कियों की जा रही जानकारी*
एएमयू में मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद एएमयू में हड़कंप मच गया है। क्योंकि उनके संपर्कियों में एएमयू के तमाम उच्च अधिकारी आए हैं। मेडिकल के प्रोफेसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुछ दिन पूर्व का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमे बताया गया है कि एएमयू वीसी ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमे एएमयू के उच्च अधिकारी मौजूद रहे थे। अब उनके संपर्क में आने वाले के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। प्रशासन ने उनके संपर्कियों की सेम्पलिंग करनी शुरू कर दी। वहीं इस मामले में एएमयू पीआरओ ने बताया कि ऐसी कोई मीटिंग नहीं हुई थी और हुई है तो उन्हें जानकारी नहीं है।

🔏 *अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए रूही जुबेरी ने किया धरना प्रदर्शन*
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव रूही जुबेरी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जबाहर लाल नेहरु जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने लॉक डाउन में अपने निबास के बाहर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये धरना प्रदर्शन किया। रूही जुबेरी ने अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें अजय कुमार लल्लू और कांग्रेसियों पर लगाए गए मुकद्दमे वापस लेने की मांग की।

🔏 *कांग्रेसियों पर लगे मुकद्दमे वापस नहीं हुए तो कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन : नावेद खान*
सिविल लाइन व्यापार मंडल अध्यक्ष व कॉंग्रेस महानगर महामंत्री नावेद खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जमानत दी जाए और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल व कांग्रेस पदाधिकारियों पर लगाए गए मुकद्दमे को वापस लिया। नावेद खान ने कहा कि अगर कांग्रेसियों पर से मुकद्दमा वापस नहीं हुआ तो कांग्रेसी सड़कों पर उतारकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अमीर निशां व्यापार मंडल के अध्यक्ष नईम अहमद ने दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब व मजदूरों की मदद के लिए आगे आई है लेकिन सरकार मजदूरों की मदद में रोड़ा अटकाने का कार्य कर रही है। नईम अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे की निंदा की।

🔏 *कांग्रेसियों पर लगे मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन*
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय कुमार लल्लू की रिहाई और कांग्रेसियों पर लगे मुकद्दमे वापस लेने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश प्रभावित है इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन से लाखों प्रवासी मजदूर किसान असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सूक्ष्म लघु मध्यम मछुआरे और दिहाड़ी मजदूर अत्यंत दुख में है। वह 2 माह से खाने-पीने की वस्तुओं के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर पुत्तन खां, मो. सुहैब, अरविंद कश्यप, कुँवर रियाज़, मुनीश अहमद, मो.रेहान, एम एल पापा, राकेश जैन, इमरान ज़ैदी, ताज मो. मेव, ज़िया गुड्डु, सलीम ठेकेदार, चाँद खान, मो. सिराज, अदनान अख्तर, राजाबाबू, रवि जादौन, ख़ालिद बलियावी, शारिक अल्वी, रिज़वान आदी मौजूद रहे।

🔏 *ट्रेनों का भटकना सोची समझी साजिश है : आम आदमी पार्टी*
आम आदमी पार्टी ज़िला अलीगढ़ के अध्यक्ष परवेज़ अली खान ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु लागू किये गए लॉक डाउन के दौरान प्रवासी लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारी दबाब के बाद केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। लेकिन संवेदनाशून्य केंद्र सरकार व योजनाविहीन रेल मंत्रालय की लापरवाही की बानगी देखिए कि सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल भारतीय रेल भूखे प्यासे श्रमिक, महिलाओं व बच्चों को लेकर अपने पथ से भटक कर अन्यत्र पहुंच जाती हैं। जहाँ न उनके लिए भोजन की व्यवस्था थी और न ही पानी की। जिसके परिणाम स्वरूप भूखे प्यासे प्रवासी श्रमिक, महिलाएं व बच्चे अन्न जल के अभाव में दम तोड़ देते हैं। जिला महासचिव हेमेंद्र बताया कि कंप्यूटराइज्ड तकनीक से चलने वाली लगभग 40 ट्रेनों का अपने पथ से भटक जाना महज संयोग नहीं हो सकता। आम आदमी पार्टी का मानना है कि ये सोची समझी साजिश के के तहत घटना घटित हुई है।

🔏 *केंद्र सरकार ने पेकैज ने नाम पर दिया धोका : आगा यूनुस*
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को पैकेज के नाम पर एक धोखा दिया है। सरकार ने साहूकार बनने का काम किया। किसी तरह की कोई ना बिजली का बिल, ना स्कूल फीस, ना ईएमआई, ना कर्ज माफी की गई। इसके अतिरिक्त एमएसएमई सेक्टर जो देश के करीब 12 से 15 कऱोड लोगों को रोजगार देता है। उनको बड़ी मदद की जरूरत थी लेकिन उनके साथ तीन लाख करोड रुपए का लोन ले लो योजना आर्थिक पैकेज के नाम पर पेश की गई। जो इस सेक्टर के साथ बड़ा छलावा है। देश के 13 करोड़ गरीब परिवारों जो दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रही है उसके लिए राहुल गांधी ने सरकार से 7500 रुपये सीधा खाते में देने की बात की। जिससे कुछ मदद इन परिवारों की बन सके।

🔏 *आसमान से धूप के रूप में बरसेगी ‘आग’*
अब आसमान से धूप के रूप में आग बरसेगी। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। अब झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होने वाला है, तापमान 47 के आस- पास हो सकता। कुछ उत्तरी राज्यों में लू का भी खतरा बताया गया है। इसका मतलब साफ है कि अगले कुछ दिन सूर्य देव जमकर परीक्षा लेने वाले हैं। इन दिनों में पानी खूब पीना चाहिए। तेज गर्मी से बचने के लिए दही और दूध का उपयोग ज्यादा किया जाना चाहिए। साथ ही नारियल पानी और ठंडक देने वाली दूसरी चीजें भी खाई जा सकती हैं।

🔏 *कांग्रेस नेताओं ने उपवास रखकर की प्रदेश अध्यक्ष कि रिहाई कि मांग*
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु की गिरफ्तारी, प्रयंका गांधी के सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मनगडंत्र एफ़आईआर करने की निन्दा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता करोना वायरस से पीडित प्रवासी मजदूरों की सहायता करना चाहते थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिये कांग्रेसजनो ने लोकडाउन का पुर्ण पालन करते हुए काली पट्टी बान्ध अपने अपने घरों ही में 11 बजे से 4 बजे तक उपवास रखा और प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और एफ़आईआर निरस्त करने की मांग की। घरों में उपवास रखने वालो में चोधरी सुरैन्द्र सिंह अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस, गिरवर शर्मा पूर्व अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस, सय्यद वसीम अहमद पूर्व अध्यक्ष महानगर कांग्रेस, असद फ़ारूक़ पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, वी एस बंजारा, तारिक़ ख्वाजा, राम गोपाल रैना, प्रमोद शर्मा, सुरैश लोधी, शयाम गुपता, अनीता करोतिया, दीपक पाठक, ठाकुर अमित सिंह, रिज़्वान एहमद, कमल कान्त शर्मा, इन्द्र्यास सैनी वाल्मीकि, भुदेव जातव, मुशताक अहमद आदी ने रखा।

🔏 *कांग्रेसजनों ने की अजय कुमार लल्लू पर लगे मुकदमा को वापस लेने मांग*
कांग्रेसियों ने कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार ने झूठे मुक़दमे लगाकर उन्हें गिरफ्तार किये जाने का विरोध किया। इसके साथ ही पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विवेक बंसल व पंकज मलिक के विरुद्ध लगाये गये मुक़दमों की वापसी की मांग की। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुये आने विवेक बंसल के निजी प्रांगण में धरना दिया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर झूठे और फ़र्ज़ी मुक़दमों की वापसी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम दुतीय रणजीत सिंह को ऑनलाइन प्रेषित किय । इस मौके पर शालिनी चौहान, साबिया हसन, विजय लक्ष्मी सिंह, विनय गुप्ता, अनिल सिंह चौहान, ठाकुर सोमवीर सिंह, कुं. कृष्णप्रताप सिंह, आनंद बघेल, सागर सिंह तौमर, गोपाल मिश्रा, नितेश कुमार, हिमांशु दिनेश, एस.एम.शहरोज़, शाहिद खान, नितिन चौहान, बिजेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप रावत, लोकेश उपाध्याय, पुनीत सूर्यवंशी, पिंकू बघेल, मोहनलाल पप्पू, पिंकू बघेल आदि मौजूद रहे।

🔏 *सपा व्यापार सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के निधन कार्यकर्ताओं ने जताया दुख*
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष व व्यापारियों से लेकर जन-जन की लड़ाई लड़ने वाले नेता रवि वार्ष्णेय का निधन हो गया। ययथ के प्रदेश सचिव आमिर चौधरी एवं युवा नेता उस्मान खान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रवि वार्ष्णेय का निधन समाजवादी पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। इस दौरान फारुख अहमद अर्जुन ठाकुर ज़िला अधयक्ष मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड, गुलज़ार अहमद (गुड्डू) महानगर अध्यक्ष व्यपार सभा आदि ने दुख व्यक्त किया।

🔏 *रवि वार्ष्णेय के निधन से व्यापार व राजनीति क्षेत्र को हुई अपूरणीय क्षति : काशिफ आब्दी*
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नि महानगर अध्यक्ष काशिफ आब्दी ने सभासमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार सभा के निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष रवि वार्ष्णेय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि रवि वार्ष्णेय के निधन पर हम सभी को गहरा दुख एवं व्यक्तिगत क्षति हुई है। समाजवादी परिवार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।उनके निधन से व्यापार जगत एवं राजनीति के छेत्र मे अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी मे धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks