हादसा : कुंदरकी में तालाब में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, युवक और 15 भैंसों की मौत, आक्रोश

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चितेरी में 11 हज़ार की लाइन में का तार टूटकर तालाब में गिरने से करंट फैल गया। इससे तालाब में नहा रहीं 15 भैंसों के साथ ही उन्हें नहला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही नारेबाजी करके हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने को तहरीर दी है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चितेरी में सोमवार को सुबह हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हो गया, जिससे लाइन का तार टूट कर तालाब में गिर गया। लाइन चालू होने से तार के गिरने से तालाब में करंट फैल गया। उस समय गांव का ही युवक इमरत अली तालाब में अपने मवेशियों को नहला रहा था। करंट से इमरत अली बुरी तरह से झुलस गया, जबकि तालाब में मौजूद 15 मवेशियों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks