अलीगढ़ क्लाथ मर्चेट एसोसिएशन का चुनाव 2 अक्टूबर को,रिपोर्ट शुभम

अलीगढ़ क्लाथ मर्चेट एसोसिएशन का चुनाव 2 अक्टूबर को
अलीगढ़ क्लाथ मर्चेट एसोसिएशन का चुनाव दो अक्टूबर को होगा । यह चुनाव अध्यक्ष , सचिव , कोषाध्यक्ष , दो उपाध्यक्ष व 14 सचिवों के पदों लिए होगा । इसके लिए नामांकन 17 सितंबर को होगा । 23 सितंबर को नाम वापसी होंगे । 24 सितंबर को प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे एसोसिएशन की कार्यकारिणी की दो सितंबर को मामूभांजा स्थित जसवंत साड़ी स्टोर पर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव कराने पर मोहर लगी थी । सालाना होने वाले चुनाव के लिए राजीव अग्रवाल ने पहले कार्यकारिणी को भंग किया। आपसी सहमति से बल्देव राज अरोरा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुकेश कुमार अग्रवाल व राकेश कुमार वार्ष्णेय को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया । बल्देव राज अरोरा ने बताया कि निवर्तमान क्षेत्रीय सचिवों के स्तर से चुनाव सबंधी जानकारी कपड़ा कारोबारियों को दी जाएगी । चुनाव में 350 सदस्य भाग लेंगे । सालाना शुल्क जमा करने वालों को ही मतदान व चुनाव लड़ने का अधिकार होगा । 10 सितंबर तक जमा कर सकते हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks