अलीगढ़ में इस बार एक दिन होगी श्रीकृष्ण लीला,श्रीकृष्ण लीला की तैयारियां तेज,रिपोर्ट शुभम

अलीगढ़ में इस बार एक दिन होगी श्रीकृष्ण लीला,श्रीकृष्ण लीला की तैयारियां तेज
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पिछली बार की तरह इस बार भी सिर्फ एक दिन के आयोजन का निर्णय लिया है। कोरोना को देखते हुए 10 दिन की लीला का मंचन संभव नहीं लग रहा।शहर में रामलीला के समय ही श्रीकृष्ण लीला की भी मंचन होता है। यह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहता है। मगर, आज से 50 साल पहले यह परंपरा पड़ी थी, उसका निर्वहन बखूबी किया जा रहा है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से होने वाली श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति के संयोजक प्रदीप माहेश्वरी का कहना है कि कोरोना को देखते हुए इस बार भी सिर्फ एक दिन का ही मंचन होगा।समारोह को हम सभी मिलकर अच्छे से करेेंगे। 10 दिन के आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ेंगे, फिर उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा। इसलिए समिति ने निर्णय लिया है कि एक दिन ही मंचन का कार्यक्रम होगा। इसलिए तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। आचार्य श्रीराम शर्मा की कमेटी के कलाकार मंचन करेंगे। प्रदीप माहेश्वरी ने कहा कि प्रशासन की अनुमति ही आयोजन होंगे।वही एडीएम सिटी ने कहा कि शासन की ओर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks