थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

*एटा ~ थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना:-* दिनांक 09.05.2020 को वादी श्री योगेन्द्र कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम ओंन थाना बागवाला द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 09.05.2020 को ही वादी तथा अन्य मजदूर मनरेगा योजना के तहत गांव में तालाब खुदाई का कार्य कर रहे थे, तभी गांव के ही राजू उर्फ राजकुमार, अमर प्रताप सिंह पुत्रगण हाकिम सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, उजागर सिंह, प्रेमचंद तथा सौदान सिंह पुत्रगण रामवीर सिंह एक राय होकर आए और लाठी डंडों व सरिया से वादी और अन्य मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं -118/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 506, 188 भादवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला विपिन कुमार त्यागी को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.05.2020 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त नरेंद्र को ओंनघाट नहर के पुल से समय रात्रि के करीब 02.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. नरेन्द्र उम्र 25 वर्ष पुत्र रामवीर निवासी ओंन थाना बागवाला एटा।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1. उ0नि0 जयनन्द त्यागी
2. का0 1374 पुष्पेन्द्र कुमार
3. का0 650 शिवा ढाका
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks