डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का किया गया पुनर्गठन

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का किया गया पुनर्गठन
Aligadh,मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2020 के लिए स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता की गतिविधियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का पुनः गठन किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तरीय स्वीप कोर कमेटी में सदस्य के रूप में क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो के सदस्य नीरज कुमार भट्ट क्षेत्रीय लोक सम्पर्क अधिकारी, संदीप कुमार जिला सूचना अधिकारी, प्रतिनिधि डीडी न्यूज एवं एआईआर न्यूज नीरज शर्मा, सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव आलोक सिंह ईटीवी भारत एवं मनोज राजपूत ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के अतिरिक्त मनोनीत सदस्य के रूप में सुश्री तन्वी जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, डा0 अरशद खान एसोसिएट प्रोफेसर एनएसएस एएमयू, ख्याति प्राप्त मीडिया संस्थानों से अरूण आदित्य संपादक अमर उजाला, नीरज चौधरी संपादक हिन्दुस्तान एवं मुकेश चतुर्वेदी इनपुट हैड दैनिक जागरण को नामित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks