अलीगढ़ खैर क्षेत्र में डाक विभाग एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

अलीगढ़ खैर क्षेत्र में डाक विभाग एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
अलीगढ़ खैर क्षेत्र के खैर इंटर कालेज के पास कल देररात डाक विभाग के एक एजेंट को बदमाशों ने गोली मार दी। कर्मचारी अपने परिचित के घर आयोजित भजन-कीर्तन में शामिल होकर स्कूटी से लौट रहे थे। रास्ते में लूट के इरादे से बदमाशों ने रोका और फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लगी है। पुलिस जांच में जुटी है।खैर क्षेत्र के ब्लाक कालोनी निवासी अशोक सिंघल डाक विभाग में आरडी एजेंट हैं। अशोक ने बताया कि करीब एक किलोमीटर दूर मालीपुरा में एक परिचित राजू के घर पर भजन-कीर्तन चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए वह रात में गए थे। देररात करीब 11 बजे स्कूटी से लौट रहे थे। घर से करीब सौ मीटर पहले ही पांच-सात लोगों ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने स्कूटी रोक ली। बदमाशों ने लूट के इरादे से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक ने गोली चला दी। गोली अशोक के पैर में लगी है। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने अशोक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। सीओ खैर शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks