अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूपेंद्र वार्ष्णेय को सह संयोजक मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त किया
अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला महामंत्री ठा. राजीव सिंह द्वारा बुलाई गई जिसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय को व्यवसाय प्रकोष्ठ ब्रज प्रदेश भाजपा के सह संयोजक मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त किया गया प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद वार्ष्णेय,जिला महामंत्री ठा. राजीव सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय को जो दायित्व दिया गया है उम्मीद है कि वह अच्छे से निभाएंगे जिला अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि मैं पहले भी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व मंडल अध्यक्ष का दायित्व निभा चुका हूं आगे भी ब्रज प्रदेश सह संयोजक व्यवसाय प्रकोष्ठ पर भी गरिमा को ध्यान में रखकर कार्य करूंगा भूपेंद्र वार्ष्णेय ने ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी व महामंत्री कर्मवीर सिंह व शहर अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत की प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री ठा. राजीव सिंह, जिला महामंत्री हरी बाबू गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पेटेवाले, महामंत्री विशाल भगत, सर्वेश वार्ष्णेय, ज्ञान स्वरूप बाबा, अमित शर्मा, शिव चरण लाल गुप्ता, ध्रुवेश वार्ष्णेय, गिरीश शर्मा, पुष्कर वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूपेंद्र वार्ष्णेय को सह संयोजक मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त किया
