एच बी इंटर कॉलेज के एन सी सी कैडेट्स ने फिट रहने के विविध गुण सीखें

एच बी इंटर कॉलेज के एन सी सी कैडेट्स ने फिट रहने के विविध गुण सीखें
अलीगढ़।आजादी के 75 में वर्ष में अमृत महोत्सव के अंतर्गतआज फिट इंडिया फ्रीडम रन, में हीरालाल बारह सैनी इंटर कॉलेज के एन सी सी कैडेट्स ने फिट रहने के विविध गुण सीखें । फ्रीडम रन का शुभारंभ एमएलसी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्या अर्चना वार्ष्णेय ने झंडी दिखाकर किया । डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कैडेटों को प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम कर फिट रहने के लिए शपथ भी दिलाई। 8 यू पी बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल आर के सांगवान के तत्वाधान में चल रहे फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कैप्टन अरुण कुमार सिंह ने कैडेटों को ‘ फिटनेस की डोज ,30 मिनट रोज” का नारा देते हुए अपनी जीवनशैली को सुधारते हुए एरोबिक व्यायाम एवं योगा को प्रतिदिन की दिनचर्या मैं शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल सतीश चंद शर्मा , कैप्टन ए के सिंह, राजेश चौहान ,दिनेश्वर प्रताप सिंह, डॉ भूरी सिंह, हवलदार के के भदौरिया, कैडेट संतोष, अर्जुन चौधरी ,अनुराग सिंह, योगेश,,विवेक, नजाकत,अजीत ,अश्वनी विशाल, बबलू ,,प्रवीण, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks