धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस का इंतजार,रिपोर्ट शुभम

धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस का इंतजार,लखनऊ के लिए शुरू होगी पहली उड़ान
अलीगढ़ धनीपुर एयरपोर्ट से लखनऊ तक की उड़ान का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यह इंतजार खत्म हो सकता है। शासन स्तर पर अब महज लाइसेंस का इंतजार किया जा रहा है। एयरपोर्ट अथाेरिटी से लाइसेंस मिलते ही उड़ान शुरू हो जाएगी। पिछले तीन साल से धनीपुर एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण का काम चल रहा है। 60 करोड़ से अधिक की कीमत इस पर खर्च हो चुकी है। पहले चरण में यहां से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होनी है।केंद्र सरकार उड़ान स्कीम के तहत यूपी के छह जिलों में मिनी एयरपोर्ट विकसित कर रही है। इसमें अलीगढ़ भी शामिल है। शासन स्तर से इसके निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को मिली है। अब तक करीब 60 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में अब शासन स्तर पर अब उड़ान की तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथोरिटी आफ इंडिया ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। निजी क्षेत्र की एयरलाइन को इस पर उड़ान संचालन की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसमें टर्बो एविएशन की तरफ से संचालन के लिए सहमति प्रस्ताव दिया जा चुका है। अब अंतिम फैसला एयरपोर्ट अथोरिटी को करना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks