रामघाट रोड का नाम बदलकर कल्याण सिंह मार्ग रखना,सरकार का निर्णय व्यवहारिकता की कसौटी से काफी परेह:विवेक बंसल

रामघाट रोड का नाम बदलकर कल्याण सिंह मार्ग रखना,सरकार का निर्णय व्यवहारिकता की कसौटी से काफी परेह:विवेक बंसल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा है कि समाचार पत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि भाजपा सरकार रामघाट रोड का नाम बदलकर कल्याण सिंह मार्ग करने जा रही है। सरकार का यह निर्णय व्यवहारिकता की कसौटी से काफी परेह है क्योकि कल्याण सिंह जी जिनकी भगवान राम मे अटूट श्रद्धा थी और उन्ही भगवान राम के नाम पर बने हुये इस सड़क मार्ग रामघाट रोड का नाम बदलकर उनके नाम पर किया जा रहा है। रामघाट रोड के भगवान शिव के भक्तों की भी आस्था जुडी हुई है और प्रतिवर्ष हजारों शिव भक्त कावड़िये इसी रामघाट रोड़ से कांवड़ लेकर आते हैं। उस स्थिति में यदि भाजपा सरकार किसी नये मार्ग का नामकरण कल्याण सिंह जी के नाम पर करे तो वह ज्यादा व्यवहारिक होगा। इस मार्ग को भगवान राम के नाम पर ही रहने दिया जाये व सर्वथा उचित होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks