पुलिस ने किऐ 402 वाहनों के चालान, सवा लाख रुपयों के लगभग वसूला शमन शुल्क

वाहन चैकिंग अभियान के दौरान एटा पुलिस ने किऐ 402 वाहनों के चालान, सवा लाख रुपयों के लगभग वसूला शमन शुल्क


एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि आज बुधवार को जनपद के सभी थानो व ट्रैफिक पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए स्थानो पर चलाऐ गए सघन वाहन चैकिंग अभियान के दौरान 1259 वाहन चैक करते हुए 402 वाहनो के चालान काटकर लगभग सवा लाख रुपये शमन शुल्क की वसूली की गयी !इस दौरान एक वाहन सीज किया गया तथा 1780 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आज बुधवार को सबसे अधिक शमन शुल्क 28400/- की वसूली कर टीएसआई बचान सिंह शाक्य प्रथम नम्बर पर रहे तो वहीं दस हजार रुपये वसूल कर कोतवाली अवागढ के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किऐ !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks