कोरोना महामारी के कारण देश में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

कोरोना महामारी के कारण देश में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

सरकार ने कोरोना वैश्विक महामारी के कारण भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि गुरुवार को 30 सितंबर तक बढ़ा दी. प्रवक्ता ने बताया कि मार्च, 2020 से पहले विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में आए कई विदेशी नागरिक वैश्विक महामारी के कारण हवाई सेवा निलंबित होने की वजह से देश में फंस गए थे, इसलिए यह फैसला किया गया. 

प्रवक्ता ने कहा, केंद्र सरकार ने इन विदेशी नागरिकों के लिए नियमित वीजा या ई-वीजा या ठहरने की अवधि में बिना किसी जुर्माने के नि:शुल्क विस्तार देकर उन्हें भारत में रहने की सुविधा प्रदान की थी. उन्होंने कहा, यह सुविधा वर्तमान में 31 अगस्त, 2021 तक उपलब्ध है और अब केंद्र सरकार ने इसकी अवधि 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दी है. ऐसे विदेशी नागरिकों को 30 सितंबर, 2021 तक अपने वीजा के विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ/एफआरओ को कोई आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks