BJP नेता पुरंदेश्वरी का विवादित बयान- अगर थूकेंगे तो पूरी कैबिनेट बह जाएगी

BJP नेता पुरंदेश्वरी का विवादित बयान- अगर थूकेंगे तो पूरी कैबिनेट बह जाएगी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ की पार्टी मामलों की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के एक बयान को लेकर राज्य का मुख्य विपक्षी दल भाजपा और सत्ताधारी कांग्रेस आमने सामने है. नक्सल प्रभावित बस्तर में पुरंदेश्वरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि अगर बीजेपी कार्यकर्ता थूकेंगे तो उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा. इस बयान के बाद बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि आसमान में थूकने पर वह उसके चेहरे पर ही गिरता है.

राज्य के दक्षिण क्षेत्र के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में भाजपा ने मंगलवार से चिंतन शिविर का आयोजन किया था. 3 दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन पार्टी की छत्तीसगढ़ मामलों की प्रभारी पुरंदेश्वरी ने बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का अहसास कराते हुए कहा कि हम आप सभी से आग्रह करते हैं कि आप संकल्प लेकर जाएं. एक बार अगर आप पीछे मुड़कर थूकेंगे न, तो उस थूक में भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा. इस संकल्प के साथ आज से आपको काम करना पड़ेगा और फिर से आपके परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2023 में जरूर सत्ता में आएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks