अलीगढ़ –
#COVID-19 कोरोना वायरस से संघर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल जी अपने सहयोगियों के साथ निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं इसी क्रम में आज उन्होंने ग्राम पला ऐसी, जी.टी रोड एटा चुंगी स्थित विकास नगर तथा रामनगर में सघन सैनीटाईज़ेशन किया, मास्क बांटे और थर्मल स्क्रीनिंग की I इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ी जाने वाली लड़ाई लम्बी खिंचती जा रही है इसलिये हम सबका ये कर्तव्य बनता है कि इससे बचाव के लिये समस्त उपायों एवं नियमों का पालन ज़िम्मेदारी के साथ करें और जो कुछ भी हम लोगों से बन पड़े उससे अभावों का शिकार हो रहे श्रमिकों तथा ज़रूरतमंद लोगों की मदद करते रहें, लॉकडाउन का पालन करें घर में रहें जब ज़्यादा ज़रूरी हो तभी बाहर निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क बराबर लगाये रहें अपने घर मे तथा आसपास साफ सफ़ाई का ध्यान रखें I
#Stay Home*