ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी,प्रधानमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते युवती का वीडिओ वायरल

जन्माष्टमी के दिन थाना नारखी क्षेत्र के रामगढ़ उम्मरगढ़ निवासी विकेश वालिया जो भीम सेना का जिलाउपाध्यक्ष है।
उसने जमाष्टमी के दिन फेसबुक पर भगवान श्री कृष्ण को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
जिसका हिंदू युवा वाहिनी ने विरोध जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दी थी।
जिसके बाद पुलिस ने विकेश वालिया को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद आज फेसबुक पर सीमा सिंह नामक युवती का लाइव वीडियो वायरल हुआ है।
जिसमें उसके द्वारा विकेश वालिया को छोड़ने की बात कहकर एसपी,डीएसपी प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री आदि को गालियां देते हुए अभद्र टिप्पणी की गई है।
इसका हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी ने विरोध जताया है
साथ ही शासन प्रशासन से युवती के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर जेल में डालने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि युवती भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष है।