जनपद एटा
*एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दुष्कर्म के मामले में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुअसं- 49/2020 धारा 452, 376, 506 भा0द0वि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 08.02.2020 को थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मु0अ0स0 49/2020 धारा 452/376/506 भा0द0वि0* में वांछित चल रहे अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अगोनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम अगोनापुर से आज दिनाँक 27.05.2020 को समय करीब 8.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1- राकेश कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अग़ोनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-*
1- उ0नि0 श्री सुखनंदन सिंह
2-का0 1145 सतवंत सिंह