
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह त्रयोदशी के चलते आज सुबह 7 बजे से ही कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगा रूट डायवर्ज लागू
aligdh,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में अतरौली आ रहे अति विशिष्ट व्यक्तियों को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह रूट डायवर्जन आज सुबह 7 बजे से ही कार्यक्रम के समाप्त होने तक लागू रहेगा।अतरौली, नरौरा रामघाट रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों की रूट व्यवस्था एटा, कानपुर रोड की तरफ से एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहे से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जाएंगे।कासगंज, छर्रा से अतरौली की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन गंगीरी तिराहे से पनैठी रोड डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।दिल्ली, गभाना की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन खेरेश्वर बाईपास से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।आगरा, मथुरा रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बाईपास होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।पलवल, दिल्ली, नोएडा से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें। यह वाहन खेरश्वर चौराहे से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहन अतरौली की तरफ नहीं जाएगा।
बुलंदशहर, नरौरा से अतरौली की तरफ आने वाले भारी वाहनों की रूट व्यवस्था बुलंदशहर, नरौरा की तरफ से अतरौली की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन डिबाई रोड, एफएम टावर से डायवर्ट होते हुए सारसौल चौराहे से बाईपास होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।बुलंदशहर, नरौरा की तरफ से अतरौली की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने लोगों से अपील है कि कार्यक्रम स्थल पर आपत्तिजनक सामान एवं बैग आदि न लाएं। डायवर्जन के समय संबंधित मार्गों पर गुजरने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।