बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मुअसं- 95/2021 धारा 363, 366, 368, 376 भादंवि व ¾ पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज पुत्र विश्राम सिंह निवासी कन्सुरी थाना बागवाला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 02.05.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की नाबालिग पुत्री दिनांक 30.04.2021 को सुबह 4 बजे शौच के लिए खेत की तरफ कहकर गयी थी लेकिन वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 95/2021 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया। इस संबंध में बागवाला पुलिस द्वारा पीड़िता को दिनांक 30.04.2021 को सकुशल बरामद किया जा चुका है । पीड़िता के धारा 161/164 सीआरपीसी के बयानों में अभियुक्त उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 01.09.2021 को अभियुक्त मनोज पुत्र विश्राम सिंह निवासी कन्सुरी थाना बागवाला एटा को मुखबिर की सूचना पर कन्सुरी पुलिया के पास थाना बागवाला एटा से समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. मनोज पुत्र विश्राम सिंह निवासी कन्सुरी थाना बागवाला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 जयमल सिंह
  2. आरक्षी आकाश कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks