एक अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट, दो पैंचकश व एक लोहे का कटर बरामद

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली बडी सफलता, एक अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट, दो पैंचकश व एक लोहे का कटर बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त इसरार पुत्र मौहम्मद निसार निवासी नगला इन्द्रजीत थाना अमांपुर कासंगज को चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट व पैंचकश व एक लोहे का कटर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 01.09.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त इसरार पुत्र मौहम्मद निसार निवासी नगला इन्द्रजीत थाना अमांपुर कासंगज को नगला बाग तिराहा के पास से समय करीब 00.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक चोरी की मोटर साइकिल फर्जी नम्बर प्लेट सहित, दो पैंचकश व एक लोहे का कटर के साथ गिरफ्तार कर थाना मारहरा पर मुअसं- 218/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मुअसं- 219/21 धारा 411, 414, 420 भादंवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. इसरार पुत्र मौहम्मद निसार निवासी नगला इन्द्रजीत थाना अमांपुर कासंगज।

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक चोरी की मोटर साइकिल फर्जी नम्बर प्लेट सहित, 2 पैंचकश व एक लोहे का कटर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –

  1. उ0नि0 श्री रमाकान्त शर्मा
  2. का0 कोमल कुमार
  3. का0 अनिल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks