100 देशों का अफगानिस्तान पर एक साझा बयान

अमेरिका , ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और टर्की समेत लगभग 100 देशों का अफगानिस्तान पर एक साझा बयान अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी किया है. साझा बयान के मुताबिक, तालिबान ने इन देशों को आश्वासन दिया है कि तालिबान सभी विदेशी नागरिकों और अफगान नागरिकों जिनके पास दूसरे देश की यात्रा करने के सही कागज होंगे, उन्हें अफगानिस्तान से बाहर जाने से नहीं रोका जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, साझा बयान जारी करने वाले सभी देश अपने नागरिकों और जो अफगान नागरिक उनके लिए काम करते थे, उन्हें अफगानिस्तान से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यही नहीं साझा बयान में ये भी कहा गया कि ये सभी देश अफगानिस्तान के नागरिकों को अपने देश में आने के लिए जरूरी कागजात भी देते रहेंगे. साथ ही इन देशों को तालिबान से उम्मीद है कि तालिबान ऐसे अफगानी नागरिकों को नहीं रोकेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks