थाना जैथरा से एक पहल पति से गुस्सा पत्नी को एक-दूसरे से मिलवाया

एटा – सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु थाना जैथरा से एक पहल पति से गुस्सा पत्नी को एक-दूसरे से मिलवाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जैथरा पर तैनात महिला आरक्षी 750 अनुराधा कुन्तल की कडी महनत से पति-पत्नी में कहा सुनी हो जाने पर तथा पत्नी के ससुराल न जाने पर पति-पत्नी की सुलह कर उन्हे मिलवाया गया।

घटनाक्रम-
नगला सहोरी थाना जैथरा की रहने वाली लडकी की शादी लगभग एक महीने पहले हुयी थी। शादी के 10-12 दिन बाद पति-पत्नी में कुछ बात को लेकर आपस में नोक-झोक हो जाने पर पत्नी अपने मायके चली आयी थी। बाद में पति लेने आया तो पत्नी ने जाने से मना कर दिया।थाना जैथरा पर मामला संज्ञान में आया तो दोनो पक्षों के परिवारीजनो को बुलाकर पति-पत्नी को महिला आरक्षी अनुराधा द्वारा समझाया गया तथा पति पत्नी को मिलवा कर एक किया गया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks