फर्जी दरोगा प्रकरण में आरोपी युवक की मदद करने के मामले में वांछित चल रहा जनपद अलीगढ़ में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता ~ फर्जी दरोगा प्रकरण में आरोपी युवक की मदद करने के मामले में वांछित चल रहा जनपद अलीगढ़ में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

घटना– दिनांक 29.01.2021 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा फर्जी दरोगा बन वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों के साथ मारपीट करने के मामले के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं-734/21 धारा 417,420 170,171,323,384,120बी भादवी की विवेचना से आरोपी युवक का साथ देने के मामले से प्रकाश में आए यूपी-112 अलीगढ़ में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी बृजेश यादव की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गईं।

गिरफ्तारी– आज दिनांक 31.08.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे आरोपी पुलिस कर्मी बृजेश सिंह यादव को थाना जैथरा क्षेत्र में स्थित किराए के मकान से समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1-ब्रजेश कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी किलवारा थाना मीरापुर जिला फरुखाबाद

गिरफ्तार करने वाली टीम 1-उपनिरीक्षक शिवकुमार
2-उप निरीक्षक विजय सिंह
3-मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह
4-मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह
5-आरक्षी रामवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks