बाहर से आ रहे मजदूरों को क्वारंटीन जरूर करे-नोडल अधिकारी

बाहर से आ रहे मजदूरों को क्वारंटीन जरूर करे-नोडल अधिकारी*
*निगरानी समिति के साथ बैठक में दिए निर्देश*
*कोंच* कोबिड-19  बायरस को लेकर जनपद के नोडल अधिकारी ने तहसील के कई गाँवो में जाकर ग्राम निगरानी समिति के साथ बैठक कर अधीनस्थों को उक्त बायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने ग्राम पड़री, पनयारा,समिरिया व कैथी में जाकर बैठक की तथा निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को क्वारन्टीन सेंटर में जरूर रखें,अगर वह होम क्वारन्टीन है तो उस पर नजर रखें तथा उनके राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड बनबाये।उन्होंने तहसील कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में पहुँचकर फीडिंग देखी तथा कहा कि मास्क से मुँह ढकने व  सेनेटाइजर से हाँथ धोने के लिये लोगों को प्रेरित करें साथ ही सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन करायें।उन्होंने कहा बाजार में भीड़ न होने दे तथा दुकानदारों को सख्त निर्देश दे कि दुकानों पर भीड़ कतई न होने पाए उन्होंने यह भी कहा कि लाॅक डाउन का पालन ना करने बालों पर कठोर कार्यवाही करें।नोडल अधिकारी ने कहा कि लाॅक डाउन का कड़ाई से पालन हो। इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सहित संबन्धित आगनवाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल,ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks