अ.भा.हिंदू युवा मोर्चा की सदस्यता अभियान बैठक एटा- फर्रुखाबाद – मैनपुरी के बार्डर कस्बा सराय अगहत मे संपन्न

अ.भा.हिंदू युवा मोर्चा की सदस्यता अभियान बैठक एटा- फर्रुखाबाद – मैनपुरी के बार्डर कस्बा सराय अगहत मे संपन्न

हिंदू धर्म जनजागरण तथा मठ – मंदिरों की रक्षा सुरक्षा व लव जेहाद की रोकथाम तथा सदस्यता अभियान चलाने का लिया गया संकल्प

प्रशांत सिंह चौहान – प्रभारी अलार्म इण्डिया न्यूज

एटा/फर्रुखाबाद/मैनपुरी। अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हिंदू धर्म की रक्षा सुरक्षा, मठ मंदिरों के रखरखाव और स्वच्छता एवं हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार हेतु जन जागरण तथा सदस्यता अभियान चलाए जाने के संबंध में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद मैनपुरी, फर्रुखाबाद तथा एटा के पूज्य संतों द्वारा सामूहिक रूप से की गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिव ओम मिश्रा द्वारा जारी दिशा निर्देश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में हिंदू जन जागरण तथा धर्म प्रचार प्रसार एवं सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद, मैनपुरी, व एटा के बॉर्डर स्थित कस्बा सराय अगहत में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशन पाल सिंह चौहान बरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि वर्तमान में विधर्मियों द्वारा हिंदू आस्था के प्रतीक मठ, मंदिरों तथा वेद शास्त्र और हिंदू संस्कृति के विपरीत षड्यंत्र रच कर आघात पहुंचाया जा रहा है। जगह-जगह षड्यंत्रकारियों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा है, तथा लव जिहाद जैसे खतरनाक कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं, जिन को रोका जाना अति आवश्यक है।उनहोंने जोर देते हुए कहा कि यह कार्य तभी संभव है जब घर-घर में हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करने हेतु हिंदू धर्म जन जागरण अभियान चलाया जाए। इसी के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रत्येक परिवार से कम से कम एक एक महिला पुरुष को अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा का सदस्य बनाया जाए। जीर्ण शीर्ण अवस्था में पडे मठ, मंदिरों का जीर्णोद्वार कराते हुए उन में नियमित पूजा पाठ कराए जाने का सिलसिला भी शुरू कराया जाए।

इसी क्रम में कस्बा जैथरा स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में भी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक कर जन जागृति तथा सदस्यता अभियान चलाये जाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव स्वरूप वर्मा ने कहा कि यह दौर हिंदू भाइयों के लिए बहुत कठिन है, और ऐसे में हिंदू धर्म बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर संगठन की सदस्यता लेते हुए धर्म के कार्य में जुट जाना चाहिए। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूज्य संत जन्म तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशन पाल सिंह चौहान द्वारा दर्जनों स्थानीय हिंदू धर्म के अनुयायियों को अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा की सदस्यता भी ग्रहण कराई गयी।

इसी के साथ जन्माष्टमी के पावन पर्व को धूमधाम के साथ मनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में बैठकों के दौरान दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सहभागिता निभाई तथा सहयोग प्रदाता किया है।

उक्त बैठकों में मुख्य रूप से हनुमानगढ़ी के महंत मधुसूदन दास महाराज, सियाराम दास महाराज, रामेश्वर दास महाराज,के अलावा अनुज कुमार उर्फ बंटी, शिव स्वरूप वर्मा पत्रकार, योगेंद्र सिंह यादव, अमरकांत सिंह, प्रशांत सिंह राजेश सिंह, संतोष कुमार, रघुनाथ सिंह राठौर एडवोकेट, मुनी पाल सिंह चौहान पत्रकार, बृजेश कुमार गुप्ता, ए पी सिंह चौहान पत्रकार, जयपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह गोस्वामी, बॉबी पालीवाल, सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक के समापन पर अध्यक्षता कर रहे पूज्य संतजनों द्वारा अ.भा.हिंदू युवा मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुये आशीर्वाद प्रदान किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks