एटा उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस*
*घण्टाघर एटा पर दी वीर शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि*
मंगलवार को एटा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी वीर योद्धा जो व्यापारियों के मान सम्मान और हितों की रक्षार्थ लड़ाई में विरोधियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उनकी शहादत में एटा घण्टाघर पर उद्योग व्यापार मंडल एटा द्वारा सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। सभी वीर शहीद व्यापारियों की आत्मिक शांति हेतु दो मिनट का सामूहिक मौन भी रखा गया।
इस मौके पर शहीद व्यापारियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं एवं व्यापारी सदस्यों में मुख्यरूप से श्री अशोक गुप्ता जैमिनी , अतुल राठी , डेविड जैन , कैलाश जैन , अमित गुप्ता , आदेश गुप्ता , संजीव जैन , नेवी जैन , दीपक वार्ष्णेय , अमित चौहान , राजू जैन , मिल्की जैन , अनुज जैन , मोनी जैन , गौरांग , जोनी जैन , सुल्ली जैन , बॉबी जैन , गणेश वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।