हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटाथाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

घटना– दिनांक 25.07.2021 को वादिया श्रीमती अनीता देवी पत्नी श्री सत्यपाल सिंह निवासी मौहल्ला शास्त्रीनगर थाना जैथरा एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 23.07.21 को समय करीब 09:00 बजे रात्रि में वादिया अपने पुत्र के साथ अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी तभी विपक्षीगण आये और गाली गलौज करते हुये वादिया के पुत्र के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किये जिससे वादिया का पुत्र बाल बाल बच गया । इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 334/2021 धारा 307/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी- आज दिनांक 29.08.2021 को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश चन्द्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी मौहल्ला शास्त्रीनगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. दिनेश चन्द्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी मौहल्ला शास्त्रीनगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 चरन सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
  2. है0का0 72 गजेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
  3. है0का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
  4. का0931 सौरभ तोमर (चालक ) थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks