मंडप से भागा दूल्हा

शादी के नाम पर दूल्हे के साथ बड़ा ‘खेला’, 20 साल की लड़की की फोटो दिखा 45 वर्षीय महिला से करा रहे थे शादी

  • मंडप से भागा दूल्हा

उत्तर प्रदेश में शादी को लेकर एक अजब गजब की जालसाजी सामने आई है। एक 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर दिखा कर एक लड़के की शादी करवाई जा रही थी। लेकिन जब लड़का शादी करने पहुंचा तो उसने देखा कि सामने उसके 45 वर्षीय महिला है। इस 45 वर्षीय महिला के साथ लड़के की जबरदस्ती शादी करवाने की कोशिश की गई। लड़के ने शादी के लिए 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर देखने के बाद हां बोली थी। लेकिन लड़के ने खुद के साथ धोखा होते हुए देखा तो उनसे मना कर दिया। उसके साथ शादी के मंडप में दो बच्चों की मां को बैठा दिया गया था। यह सब देखते ही लड़का सीधे मंडप से पुलिस स्टेशन की ओर भागा और ऐसा करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मामला यूपी के इटावा जिले की है। जिस लड़के के साथ इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है उसका नाम शत्रुघ्न सिंह है। शादी के दलालों द्वारा उसे पहले 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर दिखाई दी गई थी। उसी तस्वीर के दम पर दलालों ने रूपया 35000 भी एडवांस ले लिए। लेकिन जब शादी के दिन लड़का मंदिर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके सामने 45 वर्षीय महिला बैठी है और उसी के साथ उसकी शादी कराई जा रही है। वह महिला दो बच्चों की मां भी है। यह सब धोखा देखकर शत्रुघ्न नाराज हो गया और शादी करने से इनकार करने लगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks