पिछडों के मसीहा एवं प्रभू श्री राम के कल्याण को श्रद्दाजंलि देने उमड पडा समूचा अलीगंज – प्रतिनिधियों ने श्रद्दासुमन अर्पित कर लिया भव्य राममंदिर निर्माण का सकंल्प
( एटा ) आज शनिवार को नगर के डीएबी इटंर कॉलेज के विशाल प्रागंण में उत्तर प्रदेश के अन्दर पिछडों के मसीहा एवं प्रभू श्री राम के कल्याण को श्रद्दाजंलि देने के लिऐ फरूखाबाद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत व क्षेत्रिय विधायक सत्यपाल सिहं राठौर व जनप्रिय पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा.अशोक रतन शाक्य की अगुयायी में हजारों लोगों की तादात में समूचा अलीगंज उमड पडा ! श्रद्दाजंलि सभा मंच के दांयी ओर टेबिल पर रखे उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल के महामहिम राज्यपाल रहे बाबूजी कल्याण सिहं के विशालकाय चित्र पर प्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण अचंल से उमडी भीड ने नम आंखो से पुष्पाजंलि अर्पित की ! उक्त अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक दिनेश चन्द गुप्ता ने बाबूजी को श्रद्दाजंलि देते हुऐ कहा कि हमारे बीच से प्रभू श्री राम के कट्टर भक्त व पिछडों का मसीहा परमात्मा में विलीन होकर जनकल्याण की भावना को अमर कर गया ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू नें भी इस अवसर पर परमश्रद्देय बाबूजी को श्रद्दासुमन अर्पित करते हुऐ कहा कि हमने एक युग पुरूष खो दिया , उन्होने आगे कहा बाबूजी का जन्म ही इस पवित्र धरा पर गुलामी की निशानी ( अवैध मस्जिद ) को नेस्तनाबूद करके मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभू श्री राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिऐ हुआ था ! ब्रजेश गुप्ता ने आगे कहा कि जब तक इस धरा पर प्रभू श्री राम का नाम अमर रहेगा तब तक बाबूजी का नाम भी अविस्मर्णीय रहेगा !