और जब फूट फूट कर भाव विह्वल हो गए अंबिका चौधरी…..

लखनऊ…और जब फूट फूट कर भाव विह्वल हो गए अंबिका चौधरी…..

आज समाजवादी पार्टी में सदस्यता कार्यक्रम में एक भावनात्मक माहौल बन गया,आज सपा दफ्तर में बहुप्रतीक्षित सदस्यता कार्यक्रम तय था, ये सदस्यता पूर्व मंत्री और कभी कद्दावर सपाई रहे अंबिका चौधरी का था।

अंबिका चौधरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भावनात्मक बातों से अंबिका चौधरी खुद को संभाल नही पाए…और मंच पर अखिलेश यादव के सामने फूट फूट कर रो पड़े..!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत भावुक हो हैं अंबिका चौधरी जो कहना चाह रहे थे वो भी नही कह पा रहे थे। कितने कष्ट से ये गए होंगे आज मुझे एहसास हुआ है मेरी कोशिश रहेगी नेताजी से जुड़े हुए सभी लोगों को एक साथ लाया जाए। न जाने क्यों बहुत मजबूत रिश्ते आसानी से टूट जाते हैं लेकिन अब फिर से सब सही हो रहा है राजनीति में उतार चढाव आते हैं लेकिन सही समय पर जो साथ थे वही साथी है
बलिया के लोगों की सबसे बड़ी पहचान बलिया के लोगों की है। आज JPNIC बिल्डिंग जो लखनऊ में मौजूद हैं वो भी उनके नाम पर है जो बलिया के हैं….

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks