*एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*1- *थाना सकरौली* थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम लालपुर से *18 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली एटा पर *मु0अ0स0- 85/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- मुनीर खां पुत्र अलीशेर खां निवासी ग्राम बाबरपुर थाना सकरौली एटा।
*बरामदगी*
1- 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
*2- *थाना जैथरा* थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम शाहदतपुर से *30 लीटर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर *मु0अ0स0- 234/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम विश्वनाथ पुत्र हिम्मत सिंह तथा मु0अ0स0- 235/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम व बनाम केशव पुत्र भोजराज* पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- विश्वनाथ पुत्र हिम्मत सिंह निवासी शाहदन्तनगर थाना जैथरा एटा।
2- केशव पुत्र भोजराज निवासी शाकीपुर थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी*
1- 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।