मरहैया में पानी के निकास के विवाद को लेकर हुई फायरिंग

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, गांव मरहैया में पानी के निकास के विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 227/2020 धारा 147,149, 307, 504, 506,120बी, 188, 269, 270 भादंवि, 3 महामारी अधिनियम व 7 दंडविधि अधिनियम* की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना :-* दिनांक 20.05.2020 को वादी श्री धीरेंद्र पुत्र लटूरी निवासी ग्राम मरहैया थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि गॉंव के प्रधान अनिल कुमार के कहने पर गांव के ही गिरन्द सिंह व अहिवरन सिंह आदि अन्य लोगों ने गांव के पानी के निकास को बंद कर वहाँ पर दीवार लगा दी है वादी द्वारा इसका विरोध करने पर गिरन्द, अहिवरन गांव के ही अपने अन्य साथियों के साथ लाइसेंसी बन्दूक तथा अन्य अवैध असलहा कारतूस लेकर वादी के घर के पीछे वाली जगह में आ गए तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे जिससे गोली वादी के भाई के आकर लगी और वो घायल हो गया ये देख वो गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 227/2020 धारा 147,149, 307, 504, 506,120बी, 188, 269, 270 भादंवि, 3 महामारी अधिनियम व 7 दंडविधि अधिनियम* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.05.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त मोहित को सर्रा भट्टा के सामने चिलौली मोड़ के पास से समय करीब 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- मोहित पुत्र रामशंकर निवासी गांव मरहैया थाना जैथरा एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
2- आरक्षी अनुज कुमार
3- आरक्षी विशाल कुमार
4- आरक्षी चालक दीपक कुमार
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks