जेल के बाथरूम मे सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अस्थायी जेल के बाथरूम मे सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एटा ! जिला कारागार की अस्थायी जेल में न्यायालय द्वारा एससी एसटी एवं पॉस्को एक्ट में सजायफ्ता कैदी  मुकेश उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पहरा थाना बागवाला ने आज गुरूवार की दोपहर बाथरूम के अन्दर अपने अगोंछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली !  बताया जाता है कि मुकेश को गत 25 अगस्त को न्यायालय द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेडखानी के प्रकरण में पांच साल की सजा सुनायी गयी थी ! सजा के पश्चात पुलिस द्वारा 25 अगस्त को उसे जेल भेजा गया था ! इससे पूर्व इसी मुकदमें में पुलिस पूर्व में इसको गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी उसके बाद वह जमानत पर बाहर चल रहा था ! जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर के बाद अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिहं एवं सीओ सिटी राजकुमार सिहं द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर म्रतक कैदी मुकेश के शव का पचंनामा कर पैनल पोस्टमार्टम के निर्देश दिऐ गऐ हैं !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks