वाहन चैकिंग अभियान के दौरान 418 के चालान व 11सीज,डेढ लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क की वसूली
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आज सोमवार को जिले भर के सम्बन्धित सभी थानो सहित ट्रैफिक पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए स्थानो पर सघन वाहन चैकिंग अभियान के दौरान 1172 वाहनो को चैक किया गया तथा 1597 संदिग्ध व्यक्तियों से चैकिंग के दौरान पूछताछ की गयी ! एटा पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के चालान किऐ गए वाहनो से एक लाख छप्पन हजार आठ सौ रूपऐ की वसूली की गयी ! आज सबसे अधिक शमन शुल्क 29800/- रूपऐ की वसूली कर टीएसआई बचान सिंह शाक्य प्रथम नम्बर पर रहे तो वहीं 24800/- रूपऐ शमन शुल्क की वसूली कर जलेसर के प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया !