एडीएम प्रशासन के साथ सिया बैंकों की सुरक्षा का जायजा

कोविड-19 के चलते बचाव हेतु एएसपी संजय ने पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को किऐ मास्क वितरण तथा एडीएम प्रशासन के साथ सिया बैंकों की सुरक्षा का जायजा


एटा ! आज मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा पुलिस लाइन में कोविड-19 के चलते परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा वहाँ उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को इस महामारी के दौरान साफ सफाई और सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित कर मास्क वितरित किए गए। इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन में साफ-सफाई रखने सोशल डिस्टेंस, मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर साबुन का प्रयोग कर सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
तथा बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सजंय कुमार द्वारा एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा के साथ मिलकर बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया तथा आने वाले को लोगों को मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। तथा बैंक मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियों को सुरक्षित दूरी बनाये रखने, मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने एवं टोकन व्यवस्था लागू करने के लिए निर्देशित किया गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks