अबैध कमाई का जरिया बनें अबैध अस्पताल
अधिकारियों की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहे नाजायज नर्सिंगहोम
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी लोगों के जीवन से किया जा रहा खिलबाड़

एटा । जनपद में अगर गैर कानूनी, अनैतिक और नियम विरुद्ध कृत्य किये जा रहे हैं तो जरूर जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों की शह पर । क्योंकि यह कहाबत ही नहीं एक अटल सत्य है कि बिना अधिकारियों की अनुमति तो परिंदा भी पर नही मार सकता । विषय और विभाग कोई हो लेकिन सत्यता यही है । बाबजूद गैर कानूनी कार्यों से अगर नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो समझो जिम्मेदार अपना जमींर गिरवी रख चुके हैं । बरहाल वास्तविकता क्या है यह तो स्पष्ट नहीं, लेकिन निष्पक्षता की नजर से देखा जाये तो एटा जनपद तो दूर एक मात्र शहर में ही नियम और कानून को ठेंगे पर रख चप्पे चप्पे पर चल रहे नाजायज नर्सिंगहोम …