पुलिस लाइन में आयोजित की गई प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की गोष्ठी,

एटा ~ पुलिस लाइन में आयोजित की गई प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की गोष्ठी, एसएसपी एटा ने सिखाया अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग का पाठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षणाधीन नवागत रिक्रूट आरक्षियों की गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा समस्त रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस विभाग में आगमन पर शुभकामनायें दी गई तथा संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभागीय नियमों के विषय में विस्तार से अवगत कराते हुए लगन, परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्तः व बाह्य विषयों की बारीकियों को सीखकर एक कुशल व सफल आरक्षी बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस बल में कार्य के दौरान अनुशासन की विशेष महत्ता पर जोर देकर सभी को उच्च कोटि का अनुशासन का पालन करने हेतु भी निर्देश दिए गए। उक्त सम्मेलन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी आदि अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks