स्कूल प्रबन्धक की हत्या का 24 घण्टे में सफल अनावरण हत्यारोपी अभि0 भतीजा एवं चौकीदार गिरफ्तार,

कासगंज।*स्कूल प्रबन्धक की हत्या का 24 घण्टे में सफल अनावरण हत्यारोपी अभि0 भतीजा एवं चौकीदार गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद ।* कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 24/08/2021 को जनपद के थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मल्लाहनगर के पास स्थित AKS स्कूल के प्रबन्धक सुधीर कुमार सक्सैना पुत्र मुन्नालाल उम्र 52 वर्ष जोकि स्कूल की छत पर बने कमरे में निवास करते थे कि हत्या अज्ञात लोगों द्वारा सिर पर कुल्हाड़ी मारकर कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थारा सोरों पर मु0अ0सं0 386/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेकर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, SOG, सर्विलांस की तीन टीमें गठित की गयी । गठित टीमों द्वारा किये गये निरन्तर प्रयासों, मृतक के मोबाइल नम्बर के अवलोकन एवं अन्य जानकारी से मृतक सुधीर सक्सैना का भतीजा सौरभ सक्सैना पुत्र स्व0 अनिल सक्सैना निवासी शिवपुरी कालौनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा प्रकाश में आया अभि0 को दिनांक 26/08/2021 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि यह स्कूल मेरी माँ के नाम है मेरा चाचा मृतक सुधीर इसकी देखभाल करता था मेरे द्वारा स्कूल की फीस का हिसाब माँगने पर वह आना कानी एवं गाली गलौच करता था । दिनांक 24/08/2021 को मैं कॉलेज में चौकीदार वीरी सिंह के सामने कालेज में आया तथा मैनें और मेरे चाचा (मृतक) ने एक साथ शराब पी, इसी दौरान पैसे माँगने पर चाचा (मृतक) द्वारा गाली गलौच की जाने लगी । जिससे मैंने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी । मुझे भगाने में एवं कहानी को दूसरा रूप देने में चौकीदार वीरी सिंह पुत्र भीमसेन नि0 शाहपुरमाफी थाना सोरों जनपद कासगंज का सहयोग रहा । पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है । घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी की बरामदगी कर ली गयी है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. सौरभ सक्सैना पुत्र स्व0 अनिल सक्सैना नि0 शिवपुरी कालौनी थाना कोतावाली नगर जनपद एटा 2. चौकीदार वीरी सिंह पुत्र भीमसेन नि0 शाहपुरमाफी थाना सोरों जनपद कासगंज *बरामदगी का विवरण* आलाकत्ल कुल्हाड़ी खून से सनी हुई *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. SHO श्री अनिल कुमार थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम 2. निरीक्षक श्री छोटेलाल SOG प्रभारी मय टीम 3. उ0नि0 श्री मुकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस मय टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks