
एटा।परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला थाना जैथरा जिला एटा ग्राम पिपरा का है जहां के रहने बाले राजेश पुत्र श्री मान सिंह की शादी सुधा से हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक रज़िया, सुल्तान काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, संजीव तिवारी, अनिल कुलश्रेष्ठ के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा ।