शादी में होने वाले खर्च में से 50 फ़ीसदी हिस्सा सीएम रिलीफ फंड में दान भी कर दिया

*एटा.*=

देश मे कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. इस दौरान एटा जनपद में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने फर्ज की एक अनोखी मिसाल पेश की है. सीओ सिटी राजकुमार के स्कॉर्ट में तैनात कांस्टेबल अमित के विवाह की तारीख तय थी. लेकिन उन्होंने हालात को देखते हुए शादी को टाल दिया. इतना ही नहीं शादी में होने वाले खर्च में से 50 फ़ीसदी हिस्सा सीएम रिलीफ फंड में दान भी कर दिया.

*यूपी पुलिस में सिपाही हैं होने वाले पति-पत्नी*

अमित पुत्र राजबीर प्रजापति की शादी नेहा पुत्री नीरज कुमार से तय हुई थी. दोनों वर-वधु उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. इनकी शादी 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते अब इनकी शादी 11 नवम्बर को होनी है. दोनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर जो पैसा अपनी शादी में खर्च करने के लिए जोड़ा था, अब उस पैसे का 50 प्रतिशत कोरोना महामारी से लड़ाई में दान में दे दिया है. दोनों युवा सिपाहियों के जज्बे को सीओ सिटी राजकुमार ने भी तहे दिल से सराहा है.

*शादी की हो चुकी थी पूरी तैयारी*

बता दें कि अमित कुमार और नेहा दोनों ही जिला बागपत के रहने वाले हैं. दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई थीं, लेकिन अचानक लॉकडाउन की वजह शादी टालनी पड़ी. दोनों की शादी के निमंत्रण कार्ड भी छप गए थे. गेस्ट हाउस और हलवाई भी बुक था.

पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार का कहना है कि हमने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है क्योंकि पहले हमारी ड्यूटी है और उसके बाद हमारे लिए शादी है. जब तक कोरोनावायरस खत्म नहीं हो जाता तब तक शादी नहीं करेंगे. पहले हमारे लिए देश की जनता और फिर शादी. हम दोनों ही पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं तो हम दोनों ने यह फैसला लिया कि शादी को आगे बढ़ा दिया जाए. अपनी शादी में खर्च होने वाले 50 प्रतिशत पैसे को हमने कोरोना महामारी के लिए दान कर दिया है
*Rpt=ए पी चौहान* ✍️

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks