जनपद न्यायालय फीरोजाबाद  अग्रिम आदेश तक के लिए बंद

जनपद न्यायालय फीरोजाबाद  अग्रिम आदेश तक के लिए बंद-
फ़िरोज़ाबाद जनपद न्यायालय अग्रिम आदेश तक   के लिए  बन्द रहेगा । ज़िला जज संजीव फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जेंट वर्क,जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई  वर्चुअल  कोर्ट के माध्यम से  ऑनलाइन  शुरुआत की गई थी । दिनांक 26-5-2020 से ज़मानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई के अलावा वाहन रिलीज व अन्य कार्यो को भी किये जाने का निर्णय लिया गया था,लेकिन सी एम ओ आफिस के कर्मचारी के संक्रमित पाये जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार  अब जनपद न्यायालय  परिसर कन्टेमेंट जोन में आ गया है । अतःपुनः जनपद न्यायालय अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। नए  रिमांड/जमानत प्रार्थना  व जेल बंदियों का रिमांड  वीसी के द्वारा पूर्ववत जारी रहेगा।
    उल्लेखनीय है कि  माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कोविड -19 के संबंध में  जारी दिशा निर्देश के अनुसार कन्टेमेंट जोन के  अन्तर्गत  आने वाले न्यायालयों को बन्द रखने हेतु आदेशित किया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks