हॉट सीट पर दिखेंगी। केंद्रीय विद्यालय-1 में गणित की शिक्षिका हिमानी दृष्टिबाधित

ताजनगरी आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला KBC-13 (कौन बनेगा करोड़पति) में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखेंगी। केंद्रीय विद्यालय-1 में गणित की शिक्षिका हिमानी दृष्टिबाधित हैं। इस एपिसोड का प्रसारण सोनी टीवी पर 30 अगस्त को होगा। इसे लेकर हिमानी व उनके परिवारीजन बहुत उत्सुक हैं।

राजपुर चुंगी निवासी हिमानी बुंदेला ने बताया कि वह टीवी पर खुद को देखना चाहती थी। बचपन में रीयलिटी शो पसंद थे। नौ साल की उम्र से ही केबीसी देखना शुरू किया। तभी निश्चय किया था कि एक दिन इसी शो का हिस्सा बनना है। दोस्तों से कहती थी कि अमिताभ बच्चन से मिलना है।

15 वर्ष में खोई थी रोशनी
हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि जब हिमानी 15 वर्ष की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टर बनने का सपना देखने वालीं हिमानी को भविष्य अंधकार में डूबता नजर आया। परिजनों के साथ ने हिम्मत बढ़ाई। ग्रेजुएशन और इसके बाद बीएड करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में सलेक्शन हो गया।

पिछले पांच साल से करा रहीं थीं लगातार पंजीकरण
हिमानी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से लगातार केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कर रही थी। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में केबीसी से कॉल आया। एक बार तो भरोसा ही नहीं हुआ। पहले दो बार तो मैंने कॉल ही कट कर दिया था, लेकिन जब तीसरी बार कॉल आया तो रिसीव किया।

उन्होंने कहा कि मेरा जो बचपन का सपना था, अब वह पूरा होने वाला था। वह पल भी आ गया जब मैं महानायक के सामने हॉट सीट पर बैठी। उस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, बस इतना कह सकती हूं कि मेरा बचपन का सपना था, जो पूरा हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks