बर्थ-डे पार्टी के दौरान एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की देर रात को बड़ा हादसा हो गया. बर्थ-डे पार्टी के दौरान एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनमें दो हालत को बेहद नाजुक बताया जा रहा है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित धांधूपूरा के आरपी कालोनी में सोमवार की रात को एक नव निर्मित तीसरी मंजिल पर बर्थडे पार्टी के दौरान हुए छत गिरने के हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पर पुलिस के अला अधिकारियों के साथ ही डीएम प्रभु एन सिंह व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे.
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक 2 लोग की मौत हुई है. मरने वालोंमें मनजीत पुत्र सुरेन्द्र और अरुण पुत्र बदन सिंह हैं. मकान में तीसरी मंजिल पर बर्थ डे पार्टी के दौरान नव निर्मित छत गिर पड़ी. छत के मलबे में दब कर पार्टी में आये लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए. घायलों को शांति मांगलकि और सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज] रेनवो हॉस्पिटल, उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कराया जिनमें से दो ने इलाज के दौरान सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया जबकि दो की हालत को बेहद नाजुक बताया जा रहा है.
डीएम ने बताया घायलों का शांति मांगलिक व एसएन मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार चल रहा है. डीएम ने बताया घायलों के उपचार व अन्य राहत कार्यों के लिए सीएमओ व मजिस्ट्रेट पुलिस के सहयोग से तैनात हैं.
आगरा में हुए हादसे की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी हो गई. उन्होंने जिला प्रशासन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए. दुर्घटना स्थल से मलबा तत्काल हटाए जाने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध रह जाने के भी निर्देश दिए गए है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks