एटा ~थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , थाना जैथरा पुलिस द्वारा गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

*घटना :-
घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.07.2021 को वादिया विनीता पत्नी स्व0 संजीव नि0ग्राम चिलौली थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी थी कि विपक्षीगणों द्वारा वादिया व वादिया के देवर मनोज के साथ गाली गलौज कर मारपीट की व ईंट मार दी।जिससे वादिया के देवर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। जिस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 307/21 धारा 323/504/308 आईपीसी पंजीकृत किया गया था लेकिन बाद में वादिया के देवर मनोज उपरोक्त की मृत्यु हो जाने पर मुकदमा में धारा 304 भादवि0 की बढोतरी की गयी। जैथरा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था व आरोपी ओमकार सिंह फरार हो गया था।
गिरफ्तारी :-
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.08.2021 को घटना उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त ओमकार सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:–
- ओमकार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम चिलौली थाना जैथरा जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 श्री चरन सिह
- है0का0 37 जितेन्द्र कुमार
- है0का0 35 बृह्मजीत
- का080 कृष्ण कुमार,
- का0देवेन्द्र भारद्वाज (चालक )