*जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने आज ईद के त्यौहार के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया*
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने समस्त जनपदवासियो को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार आज मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों पर ना जाकर अपने अपने घरों पर नमाज अदा की। पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है, जिसे देखते हुए लोगों ने शासन के निर्देश पर अपने अपने घरों पर नमाज अदा की हम सभी लोगों को बधाई देते हैं। उन्होंने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
*इस अवसर पर* अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।